फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार दिनों से सफाई ठप, शहर में लगे जगह-जगह कूड़े के ढेर

Tue, 05 May 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के लगे कूड़े के ढेर।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। लगातार चार दिन से सफाई कार्य पूरी तरह ठप होने के कारण सड़कों, गलियों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए हैं जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर आवासीय इलाकों तक गंदगी का अंबार नजर आ रहा है और हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है जिसके चलते उन्हें मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें