झोझूकलां। मेहड़ा निवासी आरोपी से साइबर ठगी करने के आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मेहड़ा निवासी समीर कुमार ने बताया कि 18 नवंबर 2023 को उसके पास एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वो आपके पापा का जानकार बोल रहा हूं और खाते में रुपये डाल रहा है। इसके बाद उसने रुपये भेजने बारे लिंक भेजा। इसके बाद बातों में लेकर उसने एक बार 14999 और दूसरी बार में 24999 रुपये डलवा लिए। कुछ देर बाद जब उसने खाता चेक किया तो उसमें केवल 20 रुपये के अलावा कोई रुपया नहीं आया हुआ मिला। इस शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में अभियोग अंकित करके 3 मई को ने राजस्थान निवासी आरोपी गुरप्रीत सिंह को काबू कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद