फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुबह छाए बादल फिर रही तेज धूप, एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Sun, 05 May 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में सुबह आसमान में बादल छाए, जिसके बाद दिन में तेज धूप खिली। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने छह मई तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई है। छिटपुट बूंदाबांदी की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि छह मई तक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके बाद तापमान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि मई में कई विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे बूंदाबांदी की संभावना है। उन्होंने बताया कि मई व जून में गर्मी का प्रकोप ज्यादा होता है। इन दो माह में धरती तपने पर ही आगे मानसून की सक्रियता उतनी ही ज्यादा बढ़ पाएगी। उन्होंने आमजन से गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें