जमीन पर गिरे आरोपी पंकज को काबू करती पुलिस टीम। संवाद
फोटो 12
खुद की कनपटी पर पिस्टल रखे पंकज। संवाद
फोटो 13
दादरी रेलवे स्टेशन पर खड़े पुलिस वाहन। संवाद
फोटो 14
आरोपी को काबू करने के बाद सुनसान पड़ा दादरी रेलवे स्टेशन। संवाद
- झज्जर जिले के इस्लामपुर निवासी आरोपी ने पिस्टल लहराकर दादरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मचाई दहशत, करीब 40 मिनट तक चले ड्रामे के बाद पुलिस टीमों ने किया काबू
- दो माह पहले आरोपी ने किया था प्रेम विवाह, फ्लैट लेकर रहता था गुरुग्राम के धनकोट में
- रेलवे ट्रैक से पहले आरोपी ने एक निजी स्कूल में पहुंचकर मांगा था पानी, पुलिस के पकड़ते ही बोला- अंदर से सब सूख चुका है, पानी पिला दो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर दोनों हाथों में पिस्टल लहराने वाला झज्जर जिले के इस्लामपुर गांव निवासी बदमाश चिट्टा पीने का आदी है। वीरवार को भी उसने चिट्टा (हेरोइन) का सेवन किया था। वह फर्रुखनगर हत्याकांड के बाद छिपने के लिए दादरी पहुंचा था। चिट्टा का नशा शरीर पर हावी होने के बाद उसने रेलवे ट्रैक के पास जेब से दो पिस्टल निकालकर हाथों में लहराई।
बदमाश पंकज पहले गांधीनगर रेलवे फाटक पर पहुंचा था। इसके बाद वह इस क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल पहुंचा। वहां उसने पानी मांगा। पानी पीने के बाद एक व्यक्ति की हत्या करके आने की बात कहकर वह वहां से चल पड़ा। इसके बाद ट्रैक पर पहुंच गया। वहां उसने सिर पर गमछा बांधा और फिर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर खड़ा हो गया।
दरअसल, ट्रैक के पास, जहां पंकज खड़ा था, उससे ठीक 20 मीटर पीछे रिहायशी क्षेत्र है। इससे स्थानीय लोगों ने पंकज के हाथों में पिस्टल देखकर पुलिस को सूचित कर दिया। चंद मिनट बाद ही जीआरपी समेत 5 पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, बदमाश के हाथ में पिस्टल होने के चलते पुलिस ने सतर्कता बरती।
वहीं, पंकज ने पहले पुलिस की तरफ फायर किया। इसके बाद पिस्टल खुद की कनपटी से सटाकर गोली चला दी। हालांकि, खुद को गोली मारने की कोशिश असफल होने पर वह बच गया।
- गोली चलने के बाद फिल्मी सीन की तरह गिरा जमीन पर
पंकज के पिस्टल लहराने, फायरिंग करने और उसे काबू करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। 2 मिनट 27 सेकेंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी ने कनपटी से पिस्टल सटाकर ट्रिगर दबाया। इसके बाद आवाज हुई। पिस्टल की नली से धुआं निकला। फिर आरोपी जमीन पर फिल्मी अंदाज में गिर गया। हालांकि, कनपटी के पास पिस्टल रखकर गोली चलाने के बाद भी वह बच गया।
- छावनी बन गया रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर
पंकज की करतूत से दादरी रेलवे स्टेशन और ढाणी फाटक व रेलवे प्लेटफार्म के बीच रेलवे ट्रैक छावनी बना रहा। पांच पुलिस टीमों में शामिल 50 से अधिक पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं, डीएसपी धीरज कुमार की मौजूदगी में उसे काबू किया गया।
- जिसके पास रुकने दादरी पहुंचा, उससे नहीं हो पाया संपर्क
सूत्रों की मानें तो बदमाश पंकज फर्रुखनगर में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद छिपने के लिए दादरी पहुंचा था। यहां उसे किसी कर्ण सिंह नाम के शख्स के पास रुकना था, लेकिन, उससे संपर्क नहीं हो पाया। पंकज ने बताया कि हत्याकांड के साथियों और पनाहगार से संपर्क न हो पाने के कारण उसका दिमाग घूम गया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन की तरफ चलने लगा।
- जेब में मिले 30 रुपये, पिस्टल के बल पर लिफ्ट लेकर पहुंचा दादरी
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सुबह इस्लामपुर में उसे एक युवक की हत्या करनी थी, लेकिन, वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद वह झज्जर से बस में सवार होकर दादरी आने के लिए चला था। अचीना ताल में बस से वह नीचे उतर गया। इसके बाद पिस्टल के बल पर बाइक चालक से लिफ्ट ले ली। एनएच- 152 डी ओवरब्रिज के समीप बाइक का तेल खत्म होने पर वह नीचे उतर गया। यहां से पैदल रेलवे स्टेशन तक पहुंचा।
- दो माह पहले किया था प्रेम विवाह, धनकोट में है फ्लैट
आरोपी पंकज ने पूछताछ में बताया कि उसने धनकोट में फ्लैट लिया हुआ है। वहीं पर रहता है। वह कोई काम नहीं करता है। करीब दो माह पहले उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। सोमवार को फर्रुखनगर में विकास का समोसा खाने पर विवाद हुआ था। अगले दिन उन्होंने हलवाई की हत्या कर दी।
वर्सन
आरोपी पंकज नशे का आदी है। बुधवार को भी वह नशा किए हुए था। उससे पूछताछ जारी है।
-कृष्ण कुमार, एसआई एवं प्रभारी, दादरी जीआरपी चौकी