फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गुरुग्राम में हलवाई की हत्या का आरोपी रेलवे ट्रैक पर दोनों हाथों में पिस्टल लहराते गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पंकज। संवाद
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास पुलिस पर किया फायर, खुद को भी गोली मारने की कोशिश की, गिरने पर पुलिस ने किया काबू
फोटो 08

दादरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर खोल खोजते पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो 09
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पंकज। संवाद

फोटो 10
आरोपी पंकज से बरामद दो पिस्टल व कारतूस। संवाद

:::::::::::::
- चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने आरोपी को किया काबू
झज्जर जिले के इस्लामपुर गांव का रहने वाला है आरोपी पंकज
- एक दिन पहले समोसा खाने के लिए फर्रुखनगर में हुए विवाद में की थी हलवाई की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। गुरुग्राम के फर्रुखगर में हलवाई की हत्या कर साथियों के साथ फरार हुए झज्जर जिले के इस्लामपुर गांव निवासी पंकज को दादरी जीआरपी ने काबू किया है। इससे पहले उसने दादरी रेलवे स्टेशन के पास दोनों हाथों में पिस्टल लहराई। खुद को घिरते देखकर उसने पहले पुलिस पर फायर किया। इसके बाद अपने सिर में गोली मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि वह बच गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके खिलाफ दादरी जीआरपी चौकी में केस दर्ज किया गया है।
दादरी जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि प्लेटफार्म से करीब 50 मीटर दूर एक युवक सिर पर दोनों हाथों में पिस्टल लहरा रहा है। जीआरपी चौकी प्रभारी की ओर से तुरंत सूचना कंट्रोल रूम में दी गई।
विज्ञापन




इसके बाद दादरी शहर थाना, ट्रैफिक थाना, सीआईए व स्पेशल स्टाफ टीम चंद मिनटों में ही मौके पर पहुंच गई। उसी दौरान आरोपी पंकज ने खुद को पुलिस से घिरते देखकर फायर कर दिया। इसके बाद उसने पिस्टल अपने सिर से सटाकर गोली चला दी। हालांकि, गोली चलाने की कोशिश में उसका निशाना चूक गया। इससे वह बच गया। खुद पर गोली चलाने के बाद वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

- पूछताछ के दौरान कबूल किया फर्रुखनगर हत्याकांड

आरोपी पंकज वर्ष 2018 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उस पर पहले भी मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि फर्रुखनगर में मंगलवार को उसने एक दिन पहले हुई कहासुनी में हलवाई राकेश सैनी की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ भाग निकला था।



- 2 पिस्टल और 5 कारतूस बरामद



आरोपी पंकज ने दादरी रेलवे स्टेशन के समीप पांच फायर किए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले मालगाड़ी पर गोली चलाई। उसके बाद उसने चार फायर और किए। काबू करने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए।

- गांव निवासी युवक को मारने की थी साजिश

आरोपी पंकज ने दादरी जीआरपी चौकी में की गई प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि फर्रुखनगर हत्याकांड के बाद उसे गांव इस्लामपुर में भी एक युवक की हत्या करनी थी। इसके चलते वह अलसुबह गांव पहुंचा था। वहां घर पर उक्त युवक नहीं मिला। पंकज ने बताया कि जिस युवक को मारना था, उसके साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन




वर्सन:
आरोपी पंकज ने खुद को घिरते देखकर पुलिस पर फायर किया जबकि इसके बाद खुद के सिर में भी गोली मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि वह बच गया। उसके बाद उसे काबू कर लिया गया। आरोपी फर्रुखगनर हत्याकांड में शामिल था। उसके पास से दो पिस्टल व 5 कारतूस बरामद हुए।
-कृष्ण कुमार, प्रभारी, दादरी जीआरपी चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें