फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल के साथ युवक को किया काबू

Sun, 07 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस की ओर से शुक्रवार को चलाया ऑपरेशन हॉटस्पॉटडोमिनेशन के तहत स्पेशल स्टाफ ने एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ काबू किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस के स्पेशल स्टाफ में तैनात एएसआई राजकपूर, हेड कांस्टेबल विकास, सिपाही दिनेश, ईएचसी अशोक को स्थानीय लोहारू चौक के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर महेंद्रगढ़ चौक के पास मौजूद है। पुलिस को सूचना मिलते ही स्थान पर पहुंची। वहां मौजूद एक युवक ने टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान दादरी के रविदास नगर निवासी रवि उर्फ चकरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद पिस्तौल को कब्जे में लेते हुए युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें