फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अप्रैल को कई सौगातें देने हरियाणा आएंगे पीएम मोदी : उमेद पातुवास

Sun, 06 Apr 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 विधायक उमेद पातुवास को गदा भेंट करते हुए युवा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फोटो -27
विज्ञापन




विधायक उमेद पातुवास को गदा भेंट करते युवा। स्रोत : स्वयं

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा की धरा पर प्रदेश की जनता को एयरपोर्ट, बिजली उत्पादन संयंत्र सहित अनेक सौगातें देंगे। भाजपा सरकार समाज के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है। ये बातें बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने भाजपा स्थापना दिवस पर अपने आवास पर झंडा फहराते हुए कहीं।
इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के गांव मंदौला, मंदोली, कलाली, आदमपुर आदि गांवों के दौरे किए। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक ही नहीं बल्कि राष्ट्र समर्पित दल बन चुका है। पार्टी में धरातल से जुड़े जनसेवकों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने बेरोजगारों व किसानों को तोहफा देकर आमजन का दिल जीता है। आज सरकार की नीतियों से जनता संतुष्ट है। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में किसी वर्ग को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जनसंपर्क कार्यक्रम में कई लोगों ने परिवार पहचानपत्र, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम सम्मान निधि से जुड़ीं त्रुटियों को ठीक करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, जिला पार्षद अशोक कादमा, अजय भांडवा, खाप नेता सज्जन डांडमा, देवराज, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें