फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पूर्व मंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने विधायक बेटे को भेजा शोक संदेश

Thu, 06 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 05
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विधायक सुनील सांगवान को भेजा गया शोक संदेश। स्रोत : सूत्र
::::::::::::::
दो दिन पहले पूर्व सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान का गुरुग्राम के अस्पताल में हुआ था निधन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने पूर्व मंत्री के बेटे विधायक सुनील सांगवान को सांत्वना पत्र भेजकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
रविवार रात पूर्व सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया था। वह 27 सालों तक राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने 6 विधानसभा चुनाव लड़े, जिनमें से दो में जीत दर्ज की। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल की प्रेरणा से राजनीति में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मंत्री के बेटे व विधायक सुनील सांगवान को भेजे शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा कि आपके पिता सतपाल सांगवान के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सरल स्वभाव के धनी सतपाल सांगवान ने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। उनकी ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए कार्याें को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। वह परिवार के लिए आधार और प्रेरणास्रोत थे। आज वह संसार में नहीं हैं, लेकिन, उनसे मिली शिक्षा और संस्कार परिवार के मार्गदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें