फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

Wed, 05 Mar 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ा क्षतिग्रस्त वाहन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-ढाणी फोगाट रोड पर मंगलवार रात ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार झज्जर जिले के सेहलंगा गांव निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप (37) की मौत हो गई। वह दिल्ली क्राइम ब्रांच में तैनात थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संदीप मंगलवार रात ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे। वह कार से वाया दादरी होते हुए अपने गांव सेहलंगा जा रहे थे। उसी दौरान जब वह ढाणी फोगाट गांव के पास एनएच 152-डी ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो उनकी कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दादरी सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम में रखवा दिया। बुधवार दोपहर संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, नागरिक अस्पताल पहुंचे सेहलंगा सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि हादसा दुखद है। पूरे गांव में मातम पसरा है। सरपंच ने बताया कि संदीप गांव के होनहार युवाओं में से एक थे। वह करीब 15 साल से दिल्ली पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। संदीप की तैनाती क्राइम ब्रांच में थी।
विज्ञापन

दो बहनों के थे इकलौते भाई, दो बेटियां हैं
दिल्ली पुलिस के जवान संदीप दो बहनों के इकलौते भाई थे। वहीं, उनकी भी दो बेटियां हैं। नौकरी लगने के बाद संदीप की शादी हुई थी। इस हादसे से परिवार का चिराग बुझ गया जबकि दिल्ली पुलिस ने अपना जवान खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें