फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आंगनबाड़ी, क्रेच, प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और नर्सरी स्कूल अध्यापक इग्नू से करें डीईसीई

Mon, 28 Jul 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू में दाखिलों की अंतिम तिथि है 31 जुलाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (डीईसीई) कोर्स कर ज्ञान और स्किल को बढ़ा सकते हैं। कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल के माध्यम से इस क्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से सिखाया जाता है। इग्नू विश्वविद्यालय में डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार किसी भी स्ट्रीम में मान्यता बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
विज्ञापन

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि यह एक अनूठा समग्र पैकेज है जो शिक्षार्थी को छोटे बच्चों (अर्थात् जन्म से लेकर 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों) के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार करता है। यह उन लोगों के लिए रुचिकर होगा, जो विभिन्न प्रकार के जन्म से लेकर छह आयु वर्ग के बच्चों के साथ काम कर रहे हैं। इनमें क्रेच, प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी कक्षाएं, नर्सरी स्कूल, आंगनबाड़ी और बालवाड़ी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें