संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी परिसर में वीरवार को लड़की व लड़कों की सीनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुए। दोनों टीमों के मैच के बाद प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को चयनित किया गया।
अब ये दोनों टीमें 7 फरवरी को कैथल में आयोजित जाने वाली हरियाणा अंतर जिला सीनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में दादरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, सभी खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि राज्यस्तर पर हमारी दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहेगा व जिले के लिए मेडल जीतने में अपना पूरा दमखम दोनों टीमों द्वारा लगाया जाएगा। चयनित हुए खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हुए कोच राजेश तक्षक ने बताया कि लड़कों की टीम में राहुल चरखी, दीपक बडराई, आयुष दादरी, हिमांशु मिसरी, लक्की, पुलकित भारीवास, मनीष मदीना, हिमांशु, अंकित व यशेष दादरी को चुना गया है।
इसी प्रकार लड़कियों की टीम में अनिता रावलधी, प्रीति, निधि, अंतिम रावलधी, महिमा, नीरज व दीक्षा दादरी, दीपिका समसपुर, ममता महाराणा को चयनित किया गया है। इस दौरान चयनित हुए सभी खिलाड़ियों को प्रधान मेहरचंद सांगवान, चेयरमेन जयराम प्रेमी, भूपेंद्र सिंह काला सरपंच सौफ, जयभगवान, कोच राजेश तक्षक, महिला कोच सुदेश तक्षक, अधिवक्ता कुलवंत, ओमबीर महराणा आदि ने शुभकामनाएं दी।