फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरित भारत-स्वच्छ भारत मुहिम के तहत लगाए 51 पौधे

विज्ञापन
झोझूकलां स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में पौधरोपण करते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
हरित भारत-स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं भारत विकास परिषद झोझूकलां के संयुक्त तत्वावधान में राजीव गांधी खेल परिसर में पौधरोपण किया गया। झोझूकलां क्षेत्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि वास्तव में पेड़ हमारे सच्चे मित्र होते हैं, जो निस्वार्थ सेवा करते हैं। हम प्रकृति से सुखी जीवन की कल्पना करते हैं तो प्रकृति के नजदीक रहना पड़ेगा। इसलिए हमें प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने एवं उसका आनंद लेने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

जनसेवा महासंघ के अध्यक्ष सत्यवान शास्त्री ने कहा कि वृक्ष धरा के सच्चे आभूषण हैं, इन्हें संभाल कर रखना चाहिए। भारत विकास परिषद झोझू के अध्यक्ष सुरेश पहलवान ने कहा कि जीवन में सच्चा सुख व आनंद प्रकृति की सेवा करने से स्वत: मिलता है। आर्य स्कूल एजुकेशन संस्थान के चेयरमैन अशोक शर्मा ने कहा कि हम जितना प्रकृति से दूर जाएंगे उतना दुखों से घिरते चले जाएंगे। प्रकृति के नजदीक रहने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका पालन-पोषण करना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता बिशन सिंह आर्य, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मास्टर रविंद्र सांगवान, आर्यन कोचिंग सेंटर के निदेशक रविंद्र आर्य, मास्टर संजू सांगवान, भारत विकास परिषद के सचिव मास्टर चंद्र प्रकाश, अजय शर्मा, ब्रह्माकुमारी ज्योति, बृजलाल, सूरज प्रकाश, अंतराम, बलवान ,धर्मवीर, अशोक शर्मा, चंद्रभान व जयभगवान आदि ने खेल परिसर में 51 पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें