फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मेरठ निवासी व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। करवाचौथ पर सोनीपत से झोझूकलां स्थित अपने घर लौट रहे बाइक सवार को एनएच-152 डी पर तेज रफ्तार वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अनुज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला था और पिछले 20 साल से अपने परिवार सहित झोझूकलां रह रहा था। वीरवार सुबह पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मेरठ के गांव कौल निवासी विशाल कुमार ने बताया कि वो अपने परिवार सहित राजस्थान के झुंझुनू में रहता है। उसका बड़ा भाई अनुज अपने परिवार के साथ दादरी जिले के गांव झोझूकलां में रह रहा था। वो सोनीपत स्थित एक पाइप फैक्टरी में काम करता था। बुधवार रात वो अपनी बाइक से घर लौट रहा था। एनएच-152 डी पर समसपुर टोल बूथ से करीब एक किलोमीटर पहले किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसके भाई अनुज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर देर रात करीब साढ़े दस बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। देर रात पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया और वीरवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
बुधवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे ये हादसा हुआ। वीरवार सुबह ही मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई विशाल के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें