फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ओवरफ्लो नाले के समाधान के लिए दो जगहों पर सीवरेज मैनहोल तक बिछवाई पाइपलाइन

Sun, 18 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लोहारू रोड पर चल रहे कार्य का जायजा लेने पहुंचे चेयरमैन बक्शीराम सैनी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड पर दूषित पानी निकासी के लिए बनाया गया नाला पिछले लंबे समय से ओवरफ्लो चल रहा था। इसके कारण नाले का दूषित पानी घरों व दुकानों के सामने भरा रहता था। ऐसे में स्थानीय लोगों व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर परिषद की ओर से नाले के साथ दो जगहों पर पाइप लाइन सीवर मैनहोल तक डलवाई गई।
विज्ञापन

शहर के लोहारू रोड पर पिछले दो महीने से नाला ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई थी। नाले का दूषित पानी लंबे समय से सड़क, दुकानों व घरों के सामने भरा हुआ था। इसके चलते जहां दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंचने से उनका कारोबार आधा से कम हो गया था। वहीं कई दिनों से सड़क पर पानी भरने के कारण उसकी हालात जर्जर हो रही थी।
स्थानीय लोग समस्या का समाधान करवाने के लिए कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से मिल चुके थे, लेकिन बजट के अभाव में कार्य सिरे नहीं चढ़ पा रहा था।
लंबे समय से बनी समस्या का स्थायी समाधान करवाने के लिए नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बजट का प्रावधान करवा कार्य शुरू कराया। शनिवार को सड़क को एक साइड से बंद कर यह कार्य सिरे चढ़ाया गया। चेयरमैन ने बताया कि नाले से दो जगहों पर पाइप लाइन सीवर मैनहोल तक पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें