एमसी कॉलोनी स्थित घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी।
चरखी दादरी। शहर के एमसी कॉलोनी से एक पिकअप चोरी हो गई। यह सारी घटना मकान में लगे एक कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में महेश कुमार ने बताया कि वह शहर के प्रेमनगर में रहता है। 24 अगस्त को रात उसने अपनी पिकअप एमसी कॉलोनी में मकान के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन जब वह गाड़ी वाली जगह पहुंचा तो उसे पिकअप चोरी मिली। इसके बाद उसने पास के एक मकान में लगे कैमरे की जांच की तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पिकअप को ले जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने अपने स्तर पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद अब उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देकर आरोपी का पता लगाकर पिकअप बरामद कराने की मांग की है।