ग्रीन कॉरिडोर नेशनल हाईवे-152 डी (इस्माइलाबाद से गंगहेड़ी) का दो दिवसीय ट्रायल शनिवार से शुरू हो गया है। शनिवार को हरियाणा के दादरी जिले में बनाए गए एंट्री व एग्जिट प्वाइंटों से दो हजार से अधिक वाहन चालक गुजरे। एक अगस्त से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा।
598 करोड़ से बने फोरलेन को दस साल बाद एनएचएआई करेगा टैकअप
एनएच 152-डी का निर्माण आठ भागों में कराया गया है और अलग-अलग कंपनियों ने ये निर्माण किया है। यहां अगले दस साल तक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन कंपनी की रहेगी और इसके बाद इसे एनएचएआई टैकअप कर लेगा। अब तक यहां सभी व्यवस्थाएं कंपनी की ओर से की जाएंगी।
दादरी के बाद महेंद्रगढ़ और खेरड़ी मोड़ पर एग्जिट प्वाइंट
इस नेशनल हाईवे पर यात्रा करने के लिए समसपुर के समीप एंट्री प्वाइंट बनाया गया है। एकतरफ नारनौल और दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र के लिए सफर कर सकते हैं। दादरी के बाद नारनौल की तरफ महेंद्रगढ़ के समीप एग्जिट प्वाइंट है जबकि कुरुक्षेत्र की तरफ खेरड़ी मोड़ के समीप एग्जिट प्वाइंट हैं। एक अगस्त को सुबह आठ बजे से टोल टैक्स शुरू हो जाएगा।
आज से ग्रीन कॉरिडोर का ट्रायल शुरू हो गया। हमने दादरी जिले के हिस्से का जायजा लिया है। कुछ मामूली कमियां नजर आईं जिन्हें हमने दूर करवा दिया है। हर एक किलोमीटर की दूरी पर फोन बूथ की सुविधा है। - ए के श्रीवास्तव, वाइस प्रेजीडेंट, शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी