फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: पानी-बिजली संकट पर लोगों का पारा हाई, चार घंटे में दो जगह लगाया जाम; NH 334B पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित

Thu, 30 May 2024 03:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी के विभिन्न वार्डाें में पेयजल व बिजली की समस्या बनी हुई है। लोग अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। इससे लोगों में आक्रोश बना है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित लोग पहले गोशाला चौक पर एकत्र हुए और रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में तापमान 48 डिग्री चल रहा है और बिजली-पानी संकट लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहा है। दोनों समस्याओं से त्रस्त लोगों का पारा वीरवार को हाई हो गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:10 तक लोगों ने दो जगहों पर चार घंटे जाम लगाए रखा। करीब तीन घंटे तक एनएच-334 बी पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली के जेई ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। वहीं, समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, इस समय शहर के विभिन्न वार्डाें में पेयजल व बिजली की समस्या बनी हुई है। लोग अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। इससे लोगों में आक्रोश बना है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित लोग पहले गोशाला चौक पर एकत्र हुए और रोड को जाम कर दिया। यहां करीब एक घंटे तक लोग डटे रहे और इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रही।

इसके बाद लोग महेंद्रगढ़ चुंगी पर कूच कर गए। वहां पहुंचकर उन्होंने एनएच 334-बी और गोशाला चौक रोड को जाम कर दिया। इसके बाद शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर जाम लगाने का कारण पता किया। इस पर लोगों ने उनके समक्ष बिजली व पानी की समस्या रखी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद जनवास्थ्य विभाग से जेई धीरेंद्र सिंह और बिजली निगम से जेई साहिल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर दोपहर 2:10 पर जाम खुलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें