फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाढड़ा क्षेत्र के 40 गांवों में 6 घंटे बिजली गुल

Thu, 30 May 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। जुई स्थित 132 केवीए बिजली सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में मंगलवार देर रात आग लगने से लोहारु और बाढड़ा उपमंडल के 70 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अकेले बाढड़ा क्षेत्र में 40 गांव प्रभावित रहे। विभाग के तकनीकी दल ने दूसरे ट्रांसफार्मरों से जोड़कर दोपहर तक कुछ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चालू करवाई।
विज्ञापन

बिजली निगम ने गर्मी के कारण घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति करने के लिए कृषि और उद्योग क्षेत्र में कटौती की है। बाढड़ा उपमंडल को बापोड़ा बिजली घर से आपूर्ति की जाती है, जहां से क्षेत्र के करीब 25 छोटे-बड़े बिजली घरों के माध्यम से 20,000 से अधिक कृषि, घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। बापोड़ा बिजली घर में भी 20 मई को 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी जिससे बाढड़ा और लोहारू क्षेत्र में कई बिजली घरों की आपूर्ति भी चरमरा गई थी। पिछले कुछ समय से तापमान में बढ़ोतरी से बिजली घरों के उपकरणों ने भी दबाव बढ़ने पर काम करना बंद कर दिया है।

चरखी दरवाजा क्षेत्र में 48 घंटों से बिजली गुल

चरखी दादरी। शहर के चरखी गेट इलाके में बिजली वितरण व्यवस्था ठप है। तारों में दो बार शॉर्ट सर्किट हो चुका है। 48 घंटे बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस कारण नागरिकों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी कैलाश, प्रवीन, कमलेश, राजा, प्रह्लाद, वीरेंद्र, अजय, दिनेश, मोहन, लाला आदि ने बताया कि पहले निगम ने मांग और पूर्ति का संतुलन बनाने के लिए यहां छोटा ट्रांसफार्मर लगाया था। कुछ दिन पहले इसे हटा लिया गया। इसके चलते पांच दिनों में दो बार शॉर्ट सर्किट होने से नागरिकों में भी डर बना है।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे यहां से गुजर रहे हाईवोल्टेज के तार में चिंगारियां उठने पर तारों ने आग पकड़ ली। उन्होंने निगम के कर्मियों को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन नंबर व्यस्त आने के कारण संपर्क नहीं हो सका। बाद में यहां से गुजर रहे निगम के कर्मचारी ने अन्य नंबर पर काॅल कर लाइन बंद करवाई।



बाद में लोगों ने आग को खुद बुझाया। कर्मियों के मरम्मत करने के बाद भी मंगलवार रात फिर आग लगने से खंभे पर लगे तार और बिजली के मीटर जल गए। कुछ घरों में मरम्मत होने से बिजली आ गई, लेकिन बाकी में बिजली दोपहर तक गुल रही। नागरिकों ने बिजली निगम से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन


फोटो - 13



चरखी गेट क्षेत्र में आग लगने से जला बिजली का मीटर बॉक्स। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें