फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली-पेयजल संकट का दंश झेल रहे वार्ड-9 के लोग

Tue, 20 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के छोटी बाजारी क्षेत्र में सोमवार सुबह जाम लगाते लोग। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक माह से बिजली-पेयजल संकट का दंश झेल रहे वार्ड-9 के लोगों का सब्र सोमवार सुबह जवाब दे गया। वार्डवासी लामबंद होकर शहर के छोटी बाजारी चौक पहुंचे और वहां सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी करीब 45 मिनट तक सड़क पर डटे रहे। पुलिस की मौजूदगी में जेई साहिल ने बिजली की समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
वार्ड-9 निवासी दीपक, आनंद, प्रहलाद व कांता ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक माह से बिजली की समस्या है। लो व अपर्याप्त बिजली आपूर्ति से करीब 70 घरों में रहने वाले 300 से ज्यादा लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


पहले एसएचओ पहुंचे मौके पर, फिर जेई

जाम की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी पीएसआई सन्नी कुमार अपनी टीम समेत छोटी बाजारी चौक पर पहुंचे और लोगों से जाम लगाने का कारण पूछा। इस पर लोगों ने अपनी समस्या उनके समक्ष रखी और इसके बाद बिजली निगम के जेई साहिल को मौके पर बुलाया गया। जेई के मौके पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने बिजली निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए।



- टैंकर-कैंपर खरीद कर चला रहे काम

वार्ड-9 से पार्षद विनोद सिंहमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की परेशानियों को जायजा बताया। पूनम, बीनू शारदा, कांता, दीपक व ललित ने बताया कि बिजली-पानी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए वो कैंपर व पानी की घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए टैंकर खरीदने को विवश हैं।



- सुबह 6 बजे केबल में लगी आग

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात भर बिजली समस्या बनी रही जबकि सोमवार सुबह 6 बजे बिजली केबल में आग लग गई। इससे केबल टूटकर गिर गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 6 बजे सूचित करने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया और जाम लगाने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।

लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी

- काफी दिनों से बिजली की समस्या से परेशान हैं और डीज लाइट के कारण घर के इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों को नुकसान हुआ है। केबल जलने के कारण बिजली आपूर्ति भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें