फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरा, पर गर्मी ने रखा बेहाल

Tue, 20 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में गर्मी के कारण सोमवार दोपहर सुनसान पड़ा दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरा है। बावजूद इसके गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया जबकि 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप बढ़ने पर अब जन-जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। भीषण गर्मी के चलते लोगों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव करना शुरू कर दिया है। लोग सुबह-शाम ही काम-काज निपटा रहे हैं। बाजारों में भी आवागमन कम ही देखने को मिल रहा है। जूस की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है। सुबह से ही मौसम साफ रहा। तेज धूप रही। वातावरण में नमी की मात्रा 22 प्रतिशत दर्ज की गई।
तापमान बढ़ने पर बिजली-पानी की खपत भी बढ़ गई है। लोड बढ़ने पर बिजली कट ज्यादा लग रहे हैं। रात के समय बिजली की खपत ज्यादा होने लगी है। पावर कट से पेयजल आपूर्ति की समयसारिणी भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, जिले के जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी भरा है। ऐसे में पानी का संकट फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का मानना है कि ज्यादा तापमान में गर्म पदार्थों का सेवन न करें। ताजा भोजन का सेवन करें। भोजन के साथ फल एवं सलाद का इस्तेमाल अवश्य करें। फल, सलाद में पानी, पौष्टिक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा तापमान को सहन के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 20 से 23 मई तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी व तेज हवा चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें