फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रजापति समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से की मुलाकात

Sat, 19 Oct 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पंचकूला में मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट करते प्रधान कुलदीप दलाल व खिलाड़ी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने वाले रणबीर गंगवा को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर प्रजापति समाज में खुशी है। रमेश टाक व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मामनचंद समेत प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने रणबीर गंगवा को पुष्प गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। रमेश ने कहा कि वर्ष 1987 के बाद अब भाजपा ने हरियाणा मंत्रिमंडल में प्रजापति समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। इस अवसर पर राजेश तंवर, सुभाष प्रजापति, अनिल सिंहमार, नरेश रामकुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री बनने पर कृष्णलाल पंवार को दी बधाई
चरखी दादरी। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप दलाल ने एसोसिएशन के अध्यक्ष और इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार से पंचकूला में मुलाकात की और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राजेश नरवाल, कुलदीप, प्रवीण, मोनू ने भी नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री पंवार को बधाई दी। कुलदीप ने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए वह खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करें। साथ ही देश के प्रति अपने इस कर्तव्य का भी निर्वहन करें। इससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कुलदीप और उनके साथियों का आभार जताकर मंत्री पंवार ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें