फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी समय में साइबर अपराधियों से रहें सावधान : एसपी

Sat, 19 Oct 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। त्योहारों का मौसम खुशी, जश्न और उपहार देने का समय होता है, लेकिन इस समय का साइबर अपराधी फायदा उठाकर वारदातें करते हैं। इस समय ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ रहा है जिसका फायदा उठाकर साइबर ठगी की जा रही है। इसके मद्देनजर एसपी पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है।
विज्ञापन

एसपी पूजा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में उपभोक्ता सुविधा के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। साइबर अपराधी ऑनलाइन गतिविधि में इस उछाल का फायदा उठाते हैं और सुरक्षा में कमजोरियों का फायदा उठाकर खरीदारों को धोखा देते हैं। त्योहारों के दौरान अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा के लिए, स्मार्ट खरीदारी की आदतें अपनाना और साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहना बेहद महत्वपूर्ण है।
एसपी ने बताया कि जिले में साइबर ठगी को रोकने के लिए जिला पुलिस का विशेष दल गठित है। जिले में किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होने पर पुलिस को शिकायत मिलते ही तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता इन बातों का रखें ध्यान
1. फिशिंग घोटालों से सावधान रहें।
2. अपने पासवर्ड को मजबूत बनाए।
3. अपने वित्तीय खातों पर नजर रखें।
4. सुरक्षित भुगतान विधियों का उपयोग करें।
5. ई-कॉमर्स साइटों की वैधता सत्यापित करें।
6. खरीदारी के लिए सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें