फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र शिफ्ट करने का मामला: आठ गांवों के लोगों ने दिया धरना, राजकीय स्कूल को जड़ा ताला

Fri, 10 Mar 2023 10:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

उड़नदस्तों ने पिचोपा कलां राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप और अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट बोर्ड को दी थी। इस पर संज्ञान लेकर वीरवार को बोर्ड ने इस परीक्षा केंद्र को करीब पंद्रह किलोमीटर दूर स्थित भांडवा के प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से आठ गांवों के विद्यार्थी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल के पिचोपा कलां परीक्षा केंद्र को भांडवा प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट करने से आठ गांवों के लोगों में रोष है। शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पिचोपा कलां राजकीय स्कूल को ताला जड़कर गेट पर धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भी ग्रामीण धरने पर डटे थे और कोई अधिकारी उनसे बात करने मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


15 किलोमीटर दूर किया सेंटर
उड़नदस्तों ने पिचोपा कलां राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप और अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट बोर्ड को दी थी। इस पर संज्ञान लेकर वीरवार को बोर्ड ने इस परीक्षा केंद्र को करीब पंद्रह किलोमीटर दूर स्थित भांडवा के प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से आठ गांवों के विद्यार्थी प्रभावित होंगे और उन्हें परीक्षा देने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी होगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से खफा ग्रामीणों ने गुरुवार शाम बिंद्रावन अड्डे पर दिल्ली-पिलानी हाईवे जाम कर दिया था। अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला था। शुक्रवार सुबह आठ गांवों के ग्रामीण पिचोपा कलां राजकीय स्कूल के सामने एकत्र हुए और ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें