फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली समस्याओं से त्रस्त लोग एक्सईएन से मिले

Tue, 05 Aug 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार को मांगपत्र देते विद्या विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकार
विज्ञापन
फोटो 17
विज्ञापन

बिजली निगम एक्सईएन को मांगपत्र देते विद्या विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : विज्ञप्ति
- विद्या विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने बिजली निगम अधिकारियों से की पुराने तार व ट्रांसफार्मर बदलने की मांग, सकारात्मक आश्वासन मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विद्या विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बिजली समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को एक्सईएन से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें मांगपत्र सौंपा गया और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
लोगों ने बताया कि काॅलोनी में दिनभर कई बिजली कट लग रहे हैं। इसके अलावा बिजली की लो व ज्यादा वोल्टेज से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल रहे हैं। इसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में बिजली के तार काफी पुराने हैं जबकि ट्रांसफार्मर भी कम क्षमता का लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन सदस्यों ने कार्यकारी अभियंता से बिजली के तार बदलवाने और ज्यादा क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। कार्यकारी अभियंता ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मांगपत्र देने वालों में सोसायटी के प्रधान सतीश बजाज, ओमानंद गुप्ता, मुकेश बंसल, पंकज गुप्ता, प्रेम मित्तल, प्रवीण मित्तल व विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें