फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अगस्त को काला दिवस मनाएगी भाजपा : सुनील इंजीनियर

Tue, 05 Aug 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 08
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : विज्ञप्ति
- भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई बैठक, तिरंगा यात्रा व काला दिवस मनाने पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने की। प्रथम विषय विभाजन विभीषिका दिवस रहा।
सुनील इंजीनियर ने बताया कि वर्ष 1947 में पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ नरसंहार किया गया था। इसमें ट्रेन में बैठे हिंदू व सिख यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया गया था। 14 अगस्त को पार्टी की ओर से फरीदाबाद में महा जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य मंत्रीगण शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन सभी लोगों को याद किया जाएगा, जिन्होंने उस समय बलिदान दिया। भाजपा 14 अगस्त को काला दिवस मनाएगी। विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन समिति के जिला प्रभारी हरविंद कोहली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संपूर्ण विवरण साझा किया।
दूसरा विषय तिरंगा यात्रा का रहा और प्रदेश सह संयोजक मीना परमार ने बताया कि 10 अगस्त से जिलास्तर व विधान सभा क्षेत्र स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, जिला महामंत्री रविंद्र शिलगर, इंद्र फोगाट, कॉपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन सुधीर, जिला सचिव एवं कोषाध्यक्ष केदारनाथ सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें