फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नाले की सफाई के दौरान जाली उखाड़ने से लोगों को आवागमन में आ रही दिक्कतें

Sat, 04 Jul 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रेमनगर कॉलोनी में ढाणी रोड पर नाला सफाई के दौरान उखड़ी जाली।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की प्रेमनगर कॉलोनी स्थित ढाणी रोड पर गली तीन में नाले की सफाई के दौरान जाली उखाड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी बनी हुई है। यह कॉलोनी की मुख्य गली होने से प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहन यहां से गुजरते हैं। स्कूली बसों का आवागमन भी इसी रास्ते से होता है। गली के ऊपर से दूषित पानी का नाला गुजरता है। नाला पार करने के लिए लोहे की ग्रिल लगा रखी है जो नाला सफाई के दौरान ग्रिल यानी जाली उखाड़ दी गई जिससे अब लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नाला सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। जाली उखाड़ने के बाद इसे ठीक नहीं करवाया गया है। इससे बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका है। जाली उखाड़ने के कारण बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक धर्मबीर सिंह, पूर्व सैनिक सुखबीर सिंह, राजेंद्र सिंह महराणा, सुमित शर्मा, सुरेश और संतोष ने प्रशासन से मांग की है कि नाला पर लगी ग्रिल को जल्द ठीक करवाया जाए। सफाई कार्य को भी सही तरीके से पूरा किया जाए ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्या से भी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें