फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग नहीं बरत रहे सतर्कता, मार्च के 27 दिनों में 26 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
बिना मास्क लगाए बाजार में पहुंचे लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कोरोना का एक साल पूरा होने के बाद मार्च में लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। इसका कारण लोगों का सतर्कता की बजाय लापरवाही बरतना है। अभी काफी तादाद में लोग मास्क लगाए बिना बाजारों की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। दुकानों पर भी दो गज की सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन नहीं हो रही है। यही कारण है कि इस माह के 27 दिनों में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को भी दो महिलाओं समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग, नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिना मास्क बाजार में आने वाले लोगों के चालान कर रहे हैं। वहीं विभाग की ओर से लोगों को कोरोना के बचाव को लेकर जारी हिदायतों के बारे में जागरूक भी कर रहा है, लेकिन फिर भी लोग सजगता नहीं बरत रहे। यही कारण है कि फरवरी में जिला कोरोना मुक्त होने के बाद अब फिर से लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को काकड़ोली हुक्मी निवासी 35 वर्षीय महिला, सांवड़ निवासी 25 वर्षीय युवती और झिंझर निवासी 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। तीनों संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर लिया है।
अब 18 मामले सक्रिय, 1933 सैंपल की रिपोर्ट लंबित
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि 27 मार्च 2021 तक जिले से कोरोना जांच के लिए 139683 सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक जिले में 1548 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 26 की मौत हुई है, जबकि 1504 स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल 18 संक्रमित उपचाराधीन हैं और 1933 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 411 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें