फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लोगों को अब रास नहीं आ रही सुबह साढ़े 3 बजे की पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
शहर के रविदास नगर में बना बूस्टिंग स्टेशन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्दी सीजन में उपभोक्ताओं ने पेयजल आपूर्ति की पुरानी समय सारिणी में बदलाव करने की मांग उठाई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब रातें बड़ी व दिन छोटे होने लगे हैं। सुबह सात बजे सूर्य उदय होता है। दूसरी ओर विभाग अब भी सुबह साढ़े तीन बजे पेयजल सप्लाई शुरू कर देता है, उस समय लोग सोए होते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने पेयजल आपूर्ति एक घंटा देरी से शुरू करने की मांग की है ताकि सबको समय पर पानी मिल सके। उपभोक्ता दलेल कुमार, शरबती, धर्मबीर सिंह व बल्ले ने बताया कि सर्दी में इतनी जल्दी बहुत कम ही लोग उठते हैं। ऐसे में पानी व्यर्थ बहता है। इन लोगों ने बताया कि पहली सप्लाई सुबह पांच बजे शुुरू होनी चाहिए। उस समय आम जनजीवन शुरू हो जाता है।

उन्होंने बताया कि इस समय कई भागों में सुबह साढ़े तीन व चार बजे सप्लाई शुरू कर दी जाती है जो उचित नहीं है। पानी आमजन के लिए छोड़ा जाता है और उस समय लोग सो रहे होते हैं, ऐसे में इस पानी का कोई फायदा नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे समय-समय पर समय सारिणी में बदलाव करने की मांग रहे हैं जबकि पुरानी समयसारिणी से ही पानी की सप्लाई की जा रही है, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह विषय संज्ञान में आ गया है। जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा। पेयजल सप्लाई के समय में बदलाव किया जाएगा।
- धीरेंद्र सांगवान, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें