फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 12,658 किसानों का 142.40 करोड़ रुपये का भुगतान अटका

Wed, 29 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में खरीदी गई गेहूं की उठान करते श्रमिक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद का काम तेजी से जारी है लेकिन भुगतान प्रक्रिया में देरी किसानों के लिए बड़ी चिंता बनती जा रही है। मार्केट कमेटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार सांय तक 2,130 किसानों को 1.05 लाख क्विंटल गेहूं के बदले 26.55 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों का भुगतान अभी भी लंबित है। जिले के खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेच चुके 12,658 किसानों के 5,50,877 क्विंटल गेहूं का करीब 142.40 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक अटका हुआ है। भुगतान में हो रही इस देरी के चलते किसान लगातार प्रशासन से उठान प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें समय पर उनकी मेहनत का पैसा मिल सके। हालांकि जिन किसानों के खाते में भुगतान पहुंचा है उन्होंने राहत की सांस ली है लेकिन बाकी किसान अभी भी इंतजार में हैं। किसानों का कहना है कि फसल बेचने के बाद भी यदि समय पर भुगतान नहीं मिलता तो उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है और अगली फसल की तैयारी में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें