फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहर टूटने से 100 एकड़ में भरा पानी, सात घंटे में दुरूस्त किया कटाव

Wed, 29 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लोहारू कैनाल को ठीक करने में लगी जेसीबी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की मेन लोहारू कैनाल गांव साहुवास के समीप टूटने से करीब 100 एकड़ क्षेत्र में पानी भर गया। सिंचाई विभाग अधिकारियों ने पीछे से पानी बंद करवाया। सात घंटे में कैनाल को पाटने का काम पूरा हो सका।
विज्ञापन

इंदिरा कैनाल में 300 क्यूसेक पानी चल रहा था। जिले की नहरों में 20 अप्रैल से पानी छोड़ रखा है। जिले को इस बार 600 क्यूसिक पानी मिला है। मेन लोहारू कैनाल में 300 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। मंगलवार सुबह छह बजे इंदिरा कैनाल टूट गई।
अधिकारियों का तर्क है कि जनस्वास्थ्य विभाग ने इंदिरा कैनाल के नीचे से पाइप लाइन बिछा रखी है। यह पाइप लाइन लीकेज कर गई जिससे पानी का रिसाव शुरू होे गया। धीरे-धीरे नहर में कटाव का दायरा बढ़ता गया। सुबह नहर में कई फीट दायरे में दरार आ गई जिससे पानी तेजी से खेतों की ओर बहने लगा। पानी गांव साहुवास व आसपास के खेतों में भर गया। करीब 100 एकड़ क्षेत्र में पानी भर गया। हालाकि रबी की फसलों की कटाई का काम पूरा हो चुका है ऐसे में किसानों को नुकसान होने वाली बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें