फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गेहूं के 13.98 तो सरसों के 1.36 करोड़ रुपयों का किया भुगतान

Thu, 23 Apr 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी की नई अनाज मंडी परिसर में पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों से गेहूं और सरसों का उठान होने के बाद 1192 किसानों के खातों में 15 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। वहीं अभी तक खरीदी गई गेहूं में से 3,87,442 क्विंटल फसल का भुगतान न होने से किसानों में गहरी नाराजगी भी बनी हुई है। किसानों ने खरीद केंद्रों पर पड़े गेहूं की जल्दी खरीद व उठान करवाने की मांग की है ताकि वंचित किसानों के खातों में भी भुगतान राशि पहुंच सके।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से दादरी की नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक कम होने के बाद भी खरीद व उठान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। आढ़तियों का कहना है कि उठान एजेंसी संचालक मनमर्जी से उठान करवा रहा है जिससे कई दुकानों के सामने गेहूं की बड़ी-बड़ी ढेरियां लगी हुई हैं। उन्होंने मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसी के अधिकारियों से खरीद व उठान प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी उठाई है।
खरीद एजेंसी हैफेड के भिवानी स्थित जिला मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तक जिले के 1102 किसानों को 54,0,065 क्विंटल गेहूं की 13.98 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। 90 किसानों को 2,197 क्विंटल सरसों की फसल का 1.36 करोड़ रुपये का भुगतान उनके खातों में भेजा जा चुका है। जबकि बुधवार तक जिले के खरीद केंद्रों पर 6,22,497 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की जा चुकी है। अभी तक खरीदी गई फसल के भुगतान से वंचित 12,712 किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जिले के खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक, खरीद व उठान का ब्योरा

खरीद केंद्र का नाम कुल आवक कुल खरीद कुल उठान
दादरी 2,51,311 1,63,677 64,929
बाढड़ा 99,915 41,727 24,428
झोझू कलां 29,721 19,282 13,585
बौंद कलां 1,13,733 82,734 42,611
बेरला 45,113 24,879 18,618
छपार 83,100 56,245 25,531
कुल 6,22,497 3,88,544 1,89,699


वर्सन :
गोदामों में पहुंचे 54,065 क्विंटल गेहूं और 2,197 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की 15 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान किसानों के खातों में कर दिया गया है। खरीदी गई फसल के गोदाम में पहुंचने पर 24 घंटों में भुगतान राशि किसानों के खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पुनीत पंघाल, जिला प्रबंधक, हैफेड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें