फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: पटवारी ने ली 1200 रुपये की रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने दबोचा; आठ एकड़ जमीन के इंतकाल का मामला

Wed, 29 May 2024 06:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि समसपुर का पटवारी रोज कलसन 8 एकड़ जमीन का इंतकाल करने के बदले 1200 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम ने पटवारी को पकड़ने के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने दादरी जिले के समसपुर गांव के हलका पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा है। पटवारी रोज कलसन ने समसपुर गांव स्थित 8 एकड़ जमीन का इंतकाल करने के बदले एक शख्स से 1200 रुपये की रिश्वत ली और उसे तत्काल टीम ने रंगेहाथ काबू कर लिया। आरोपी पटवारी के खिलाफ एसीबी हिसार थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि समसपुर का पटवारी रोज कलसन 8 एकड़ जमीन का इंतकाल करने के बदले 1200 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम ने पटवारी को पकड़ने के लिए योजना बनाई। योजना अनुसार उक्त शख्स को रुपये देकर पटवार के पास भेजा गया और 1200 रुपये लेते ही एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि उक्त पटवारी एक बार निलंबित भी हो चुका है और वो मूलरूप से हिसार जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें