फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उपचार से पहले पर्ची बनवाने में मरीजों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार, सिविल अस्पताल एक से तीन किए जाएंगे ओपीडी काउंटर

Thu, 11 Apr 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ओपीडी पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश देते सीएमओ डॉ. विनोद कुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में अब मरीजों और तीमारदारों को ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लंबे समय तक लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग दो और ओपीडी पर्ची काउंटर शुरू करने जा रहा है। नई व्यवस्था अनुसार तीनों काउंटर में से दो महिलाओं व बुजुर्गों के लिए रहेंगे, जबकि तीसरे काउंटर पर सामान्य श्रेणी के मरीज ओपीडी पर्ची बनवा सकेंगे।
मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. मनीष बंसल ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस दौरान उनके समक्ष सिविल अस्पताल में एक ही ओपीडी पर्ची काउंटर होने की समस्या रखी गई थी। इस पर संज्ञान लेकर उन्होंने सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को बुधवार सुबह ही ओपीडी पर्ची काउंटर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो निदेशक ने सिविल अस्पताल में तीन ओपीडी पर्ची काउंटर बनाने के आदेश दिए हैं। इनमें से एक काउंटर महिलाओं के लिए, दूसरा बुजुर्गाें के लिए और तीसरा सामान्य श्रेणी के मरीजों के लिए रहेगा। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं के लिए विभाग की ओर से व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पार्क में हरियाली भी बढ़ाई जाएगी।

1400 तक पहुंच जाती है दैनिक ओपीडी
सिविल अस्पताल की दैनिक ओपीडी की बात करें तो औसतन 1200 तक रहती है। कई बार मरीजों की संख्या बढ़कर 1400 तक पहुंच जाती है। ऐसी स्थिति में ओपीडी पर्ची काउंटर पर लंबी कतार लगी रहती है। मरीजों को उपचार शुरू करवाने से पहले लंबा इंतजार करना पड़ता है। काउंटर संख्या बढ़ने के बाद ये स्थिति नहीं रहेगी।


गर्मी के मद्देनजर ऊपर लगवाई जाएगी टीन शेड
गर्मी बढ़ने पर हीट वेव का खतरा रहेगा और फिलहाल जो ओपीडी काउंटर है, उसके सामने मरीजों की आसमान के तले लाइन लगती है। ओपीडी पर्ची बनवाने का नंबर आने तक मरीजों को धूप का सामना न करना पड़े इसके लिए टीन शेड भी लगवाई जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक सीएमओ को निर्देश दे चुके हैं।


-पावर कट की समस्या का भी होगा स्थायी समाधान
सिविल अस्पताल में पिछले छह माह से पावर कट की समस्या बनी हुई है जबकि अस्पताल हॉटलाइन से जुड़ा है। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक के संज्ञान में यह मामला आने पर उन्होंने निवारण के लिए जेनरेटर या अन्य कोई मांग हो तो वो भेजने के निर्देश दिए है। पावर कट की स्थिति में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विभाग ड्यूल फ्यूल जेनरेटर की मांग कर सकता है।



दवा काउंटर की भी दो ही खिड़की
सिविल अस्पताल में ओपीडी पर्ची काउंटर के साथ दवा काउंटर की संख्या बढ़ाने की भी जरूरत है। इस समय दो ही दवा काउंटर हैं। एक काउंटर महिलाओं के लिए, जबकि दूसरा बाकी मरीजों के लिए है। ओपीडी पर्ची काउंटर की तर्ज पर एक और दवा काउंटर संख्या बढ़ाने की जरूरत है।


जिला नोडल अधिकारी ने भी लिया अस्पताल का जायजा



डॉ. गुरप्रीत सिंह को स्वास्थ्य विभाग ने दादरी जिले का नोडल अधिकारी बनाया है। बुधवार को डॉ. गुरप्रीत शाम तक सिविल अस्पताल में रुके रहे। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन






वर्जन:
निदेशक डॉ. मनीष बंसल के निर्देशानुसार ओपीडी पर्ची काउंटर का बुधवार सुबह निरीक्षण किया गया। जल्द ही पर्ची काउंटर संख्या बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा कुछ अन्य निर्देश भी स्टाफ को दिए गए हैं। - डॉ. विनोद कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें