फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 6,400 उम्मीदवारों ने पास की ऑनलाइन अग्निवीर सीईई परीक्षा

Fri, 31 May 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्निवीर ऑनलाइन सीईई परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि 22 अप्रैल से 7 मई तक परीक्षा आयोजित हुई थी। इस साल 6,400 उम्मीदवार सफल हुए हैं जबकि पिछले साल 5,884 उम्मीदवार सफल हुए थे।
विज्ञापन

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क कार्यालय सहायक (सभी शस्त्र), अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं व आठवीं, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस और सैनिक नर्सिंग सहायता पद के लिए परिणाम जारी हो चुके हैं। सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी के कार्य क्षेत्र में आने वाले जिले चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के उम्मीदवारों की ऑनलाइन कंप्यूटर लिखित परीक्षा का घोषित परिणाम उम्मीदवार देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कंप्यूटर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और चिकित्सा जांच प्रक्रिया नवंबर महीने में भिवानी के भीम स्टेडियम में की जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी में 5,124, अग्निवीर टेक्निकल में 559, अग्निवीर क्लर्क कार्यालय सहायक (सभी शस्त्र) में 403, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास में 181 व आठवीं पास में 22, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस में 72 और सैनिक नर्सिंग सहायता में 39 का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें