फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बालिका एकल अंडर-13 सेमीफाइनल में परी कुरुक्षेत्र ने वंशिका सोनीपत को हराया

Fri, 09 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैडमिंटन के राेमांचक मुकाबलों में दमखम दिखाते खिलाड़ी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित हीरा इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम परिसर में आयोजित की जा रही चौधरी सतपाल सांगवान मेमोरियल नॉर्थ जोन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का वीरवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन से खिलाड़ियों के बीच खेल को लेकर जुनून नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव अजय सिंघानिया ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगी। बालिका एकल अंडर-13 के सेमीफाइनल मुकाबले में परी कुरुक्षेत्र ने वंशिका सोनीपत को हराया।
विज्ञापन



शुभारंभ पर पहुंचे विधायक
प्रथम दिन दिवंगत सहकारिता मंत्री के बेटे व दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता में सहभागिता की गई। उनके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर आईएएस धर्मेंद्र सिंह पन्नू, आईआरएस सुमन बाला पन्नू, निदेशक खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग एसआरएम यूनिवर्सिटी प्रदीप कुमार पालीवाल, वैश्य एजुकेशन सोसायटी पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मकड़ानिया भी स्पर्धा में सहभागी बने।

अंडर-13 के क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबले
मुकाबलों की जानकारी देते हुए महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि बालक एकल अंडर-13 क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले खेल जा चुके है। इसके तहत अद्विक अरोड़ा हिसार ने लक्की सोनीपत को 15-9, 15-11 से हराया। सम्राट हिसार ने जतिन सोनीपत को 15-9, 12-15, 15-9 से हराया। कार्तिक बंसल सिरसा ने दिव्यम भिवानी को 15-6, 15-12 से हराया। समर बगरिया हिसार ने देवेन संधू (भिवानी) को 12-15, 15-12, 15-10 से हराया। देवेन व दिव्यम को 21-11 व 21-8 से हराया।
विज्ञापन

लोकेश गुप्ता ने बताया कि इसी प्रकार बालिका एकल अंडर-13 सेमीफाइनल में परी, कुरुक्षेत्र ने वंशिका, सोनीपत को 21-9, 21-10 से हराया। इसी कड़ी में बालक युगल अंडर-13 क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान देवेन व दिव्यम, भिवानी ने अपोर्व, जींद व रुद्र, सोनीपत को वॉकओवर से हराया। सेमीफाइनल के तहत कार्तिक बंसल व मिवान, सिरसा ने सम्राट व श्रेयस, हिसार को वॉकओवर से हराया। अद्विक अरोड़ा व समर बगरिया, हिसार ने देवेन व दिव्यम भिवानी को 21-11, 21-8 से हराया।

अंडर-15 में हुए राेमांचक मुकाबले
प्रधान पंकज जैन ने बताया कि बालक एकल अंडर-15 राउंड ऑफ 64 के तहत ओम चावला, भिवानी ने फ्रैंक, हिसार को वॉकओवर से हराया। आयुष्मान मीना, सोनीपत ने रक्षित, जींद को वॉकओवर से हराया। भाविश्य, हिसार ने चौतन्य, जींद को वॉकओवर से हराया। हीरा स्पोटर्स क्लब प्रधान हरीशचंद्र गोदारा ने बताया कि बालिका एकल अंडर-15 राउंड ऑफ 16 के मुकाबलों के तहत हेमाक्षी लूहाच, गुरुग्राम ने रिया भिवानी को 15-5, 15-4 से हराया। मिशिका बांगड़, गुरुग्राम ने साक्षी डाबस मातनहेल को 15-4, 15-4 से हराया। यशवी पानीपत ने मायरा वर्मा गुरुग्राम को वॉकओवर से हराया। भूमि, सोनीपत ने भाविका, हिसार को 15-11, 11-15, 15-9 से हराया। काव्या सेहरावत, गुरुग्राम ने पूर्वी चरखी दादरी को 15-2, 15-0 से हराया। इसी कड़ी में क्वार्टर फाइनल के तहत ज्योति हिसार ने हेमाक्षी लुहाच गुरुग्राम को 15-9, 15-10 से हराया। मिशिका बांगड़ गुरुग्राम ने वॉकओवर से जीत दर्ज की। काव्या सेहरावत गुरुग्राम ने परी कुरुक्षेत्र को 15-8, 15-8 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें