फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक, सरकारी नौकरियों में देरी और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाला : राव नरेंद्र

Thu, 18 Jun 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रक्तदाता को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से निजी प्लेस में रक्तदान शिविर, रोजगार मेला एवं नशा मुक्ति संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हरियाणा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने की।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा है। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा समाज के कमजोर वर्गों, युवाओं और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर खड़े रहे हैं। उनके जन्मदिन पर रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करना सच्ची श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के युवा आज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताएं, नौकरियों में देरी और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी की ओर से उठाए गए युवाओं के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाया जाए ताकि छात्रों और बेरोजगार युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, शिक्षा और अवसरों की तलाश में संघर्ष कर रहा है। ऐसे समय में समाज को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में महर्षि वाल्मीकि नगर से नशा मुक्ति संदेश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा विभिन्न बाजारों एवं प्रमुख मार्गों से होती हुई हाथी पार्क में संपन्न हुई।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे के कारण युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य खो देते हैं। इसलिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाना होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण चौकीदारों, सफाई कर्मचारियों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रण सिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, कांग्रेस नेता सोमवीर सांगवान, सोमवीर श्योराण, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान, जिला कांग्रेस कमेटी जींद के अध्यक्ष ऋषिपाल, जिला कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष सतबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें