फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्य करवाने की जानकारी कम, प्रशासन दिलाए प्रशिक्षण

Sat, 28 Oct 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सांसद धर्मबीर सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली। इसमें उन्होंने जिला प्रशासन को गांवों के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को बताया जाए कि विकास कार्यों के लिए किस प्रक्रिया को अपनाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां 70 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र है और गांव की सरकार को भी संवैधानिक दर्जा है। लेकिन पंचायत जनप्रतिनिधियों को सरकारी विकास कार्यों को करवाने की प्रक्रिया की कम जानकारी है, जिसके चलते उन्हें अपने गांव अथवा क्षेत्र में काम करवाने में परेशानी आती है। जब तक इन जनप्रतिनिधियों को प्रक्रिया की जानकारी नहीं होगी तब तक विकास कार्यों की गति धीमी ही रहेगी। ऐसे में प्रशासन की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें बताया जाए कि किस प्रक्रिया के तहत कौन सा कार्य कैसे करवाया जा सकता है। इससे निश्चित तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
बैठक में में जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, एसडीएम सुरेश कुमार व नवीन कुमार, सहकारिता समिति चेयरमैन सुधीर चांदवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- विकास कार्याें की अधिकारियों से ली जानकारी
बैठक में सांसद ने एक-एक करके सभी विकास द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों सहित भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं और सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जनता का पैसा सही तरीके से इस्तेमाल हो। उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल, बिजली आपूर्ति, पानी निकासी व सड़क से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं।


- भविष्य में शहर में न बने जलभराव की स्थिति
सांसद ने कहा कि चरखी दादरी में पानी निकासी को लेकर किए जा रहे कार्य को समय सीमा में पूरा कराएं और निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर भी नजर रखें। भविष्य में किसी भी हाल में जलभराव की स्थित उत्पन्न न हो। दादरी में बारिश के पानी निकासी को लेकर तीन योजनाओं पर काम चल रहा है जोकि आधा पूरा हो गया है।
- सड़कों की हालत नहीं है ठीक
सांसद ने कहा कि जिले से निकलने वाली कुछ सड़कों की हालत ठीक नहीं है है। इनमें दादरी-बौंद, दादरी-चिड़िया और झोझू-कादमा आदि सड़कें शामिल हैं। ऐसे में इन सड़कों के चौड़ा करने और सुंदरीकरण के कार्य को सिरे चढ़ाया जाए।
- सीवर लाइनों की क्षमता हो सही
बैठक में उपायुक्त मनदीप कौर ने सुझाव दिया कि शहर में प्रस्तावित सीवर लाइन की क्षमता सही हो ताकि आने वाले वर्षों में भी कोई परेशानी नहीं उठानी पडे। हालांकि बारिश के पानी निकासी के लिए डाली जा रही लाइन की क्षमता ठीक है, लेकिन अगर सीवर लाइन की क्षमता भी सही होगी तो कई सालों तक दादरी में जलभराव या सीवर ब्लाॅक होने की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें