फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने रात में ही मंगवाए गुरूग्राम से 500 ऑक्सीमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने कोरोना मरीजों को दी जा रही किट में ऑक्सीमीटर कम पड़ने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम से रात को ही 500 ऑक्सीमीटर मंगवाए। इसके साथ ही किट बनवाने में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर रेडक्रॉस सोसायटी के वालंटियर रात को ही अस्पताल पहुंचे और किट तैयार करवाई।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश जोगपाल ने बुधवार रात वीडियो कांफ्रेंस कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में किट तैयार करके स्टॉक में रखें ताकि वितरण में देरी न हो। पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही घर पर इलाज ले रहे मरीजों को किट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कांफ्रेंस में कहा कि घर में रह रहे कोरोना के मरीजों को किट रिपोर्ट आने के दो दिन बाद पहुंच रही है, जिसके कारण शिकायतें भी मिल रही हैं। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद जब मरीज को सूचना दी जाती है। इसके साथ ही मरीज के पास किट पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाए। मरीजों की संख्या के अनुसार ही पर्याप्त मात्रा में किट बनाकर स्टॉक में तैयार होनी चाहिए।
हर दिन तैयार की जाएं 300 किट
उपायुक्त ने दादरी व बाढड़ा के एसडीएम डॅा. विरेंद्र सिंह व शंभू राठी को किट वितरण के कार्य पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मरीजों को वितरित की जा रही किट के कार्य को गंभीरता के साथ किया जाए और किट पहुंचाने में देरी न हो। किट में दिए जाने वाले सभी आइटम स्टॉक में हों और हर दिन कम से कम 300 किट तैयार किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें