चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने वीरवार को दादरी के वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सेंटर में आने वाली महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर के रिकॉर्ड का अवलोकन किया और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के बारे में जानकारी ली। सेंटर प्रभारी एकता श्योराण ने सीजेएम को बताया कि अभी तक उनके केंद्र में 607 शिकायतें आई हैं, जिनमें से 590 का निपटारा कर दिया गया है, बाकी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं की काउंसिलिंग भी की जाती है।
सौरभ कुमार ने कहा कि किसी महिला को न्याय के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की आवश्यकता है तो डीएलएसए की मदद ली जा सकती है। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर में कानूनी सलाहकार प्रवीन फौगाट, सोशल काउंसलर प्रगति मेहरोत्रा, मनोज कुमारी, मंजू, सुमन, मनदीप आदि उपस्थित रहे।