फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोरोना संक्रमित की लगातार तीसरी रिपोर्ट आई निगेटिव, होम क्वारंटाइन करने की तैयारी में विभाग

विज्ञापन
शहर में फॉगिंग करतीना नगर परिषद का वाहन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिले हिंडोल निवासी व्यक्ति की लगातार तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके चलते सभी ने राहत की सांस मिली है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दो और सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए हैं। अब तक भेजे गए 148 सैंपलों में से 114 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 34 रिपोर्ट अभी लंबित हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हालत में सुधार है और उसे जल्द होम क्वारंटीन किया जा सकता है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि करीब दस दिन पहले हिंडोल गांव निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। उस दौरान उसके परिवार के सात और लोगों के सैंपल लिए गए थे और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं, विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मिले शख्स को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया था। वह अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है।
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले युवक का एक सैंपल वीरवार को लिया गया था और शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसका एक और सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई थी। तीसरा सैंपल रविवार को भेजा गया था और सोमवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों की तर्ज पर चरखी दादरी जिले में कोरोना संक्रमिक व्यक्ति की तीन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया जा सकता है। यह निर्णय सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा लेंगे।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में दस लोग भर्ती
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि सोमवार को जिले के आइसोलेशन वार्डों में 10 लोग भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में 21 संदिग्धों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा क्वारंटीन में रखे गए 928 लोग होम सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं और 242 लोग होम क्वारंटीन हैं। इसके अलावा 111 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
20 तक रेड फ्लैग और बफर जोन के दायरे से बाहर आएंगे सात गांव
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो हिंडोल में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद रेड फ्लैग और बफर जोन में शामिल सात गांवों को 20 अप्रैल तक इन दायरों से बाहर किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन गांवों में रहने वाले ज्यादातर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चुकी हैं। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि स्क्रीनिंग में जुटी टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी में लखण नजर आते हैं तो उसे तुरंत आइसोलेेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें