फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पदक जीतकर लाैटे खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Sat, 26 Oct 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह एकेडमी में विजेताओं के साथ कोच व गण्यमान्य लोग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर में आयोजित कराटे महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोच राजेश तक्षक ने बताया कि ओपन चैलेंज सीनियर श्रेणी में अकादमी के खिलाड़ी प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीता है। सीनियर महिला खिलाड़ी अनीता रावलधी ने भी अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर महिला वर्ग में रिंकी और खुशबू सांवड़ ने रजत पदक हासिल किया।
उन्होंने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों का अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया। उमेद सिंह तक्षक ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस अवसर पर अकादमी के संयोजक एवं कोच राजेश तक्षक, महिला प्रशिक्षक सुदेश तक्षक ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर कुसुम, अनिल राठी, प्रवक्ता जयभगवान, प्रदीप और धर्मेंद्र ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए ट्रायल 28 को
चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से महिला व पुरुष के सीनियर वर्ग में राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसके लिए दादरी जिले की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रायल 28 अक्तूबर को सुबह आठ बले रानीला के राजकीय स्कूल मैदान में लिया जाएगा। इसमें सीनियर आयुवर्ग में 100, 200, 400, 800, 1,500, 3,000, 5,000 और 10,000 मीटर दौड़ के अलावा 20 किलोमीटर पैदल चाल, 110 व 400 मीटर हर्डल दौड़, लॉंग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, डेकाथलॉन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हेमर थ्रो, 4 गुना 100 मीटर और 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ का ट्रायल लिया जाएगा। इनके अलावा 4 गुना 100 मीटर और 4 गुना 400 मीटर रिले मिक्स इवेंट का ट्रॉयल भी लिया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले प्रार्थी खिलाड़ी जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर आएं। अगर कोई खिलाड़ी अपने दस्तावेज साथ लेकर नहीं आया तो उसे ट्रायल में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें