झोझू कलां। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, पंचकूला की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 24 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कलाली बलाली में किया जाएगा। प्रिंसिपल सुरजीत बजाड़ ने बताया कि मेले में सभी प्रकार के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। इस मेले में लगभग 25 से 30 मल्टीनेशनल कंपनियां भाग ले रही हैं जो 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरियां प्रदान करेंगी। मेले का आयोजन सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगा। संवाद