माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने शुक्रवार को 1.974 किलो गांजा के साथ राजस्थान के जिला चुरु के गांव बालान निवासी अंकित और मंजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार, एएसआई विशाल और उनकी टीम ने दोनों को सूचना के आधार पर ढिगावा रोड पर डीपीएस स्कूल के पास नाकेबंदी के दौरान पकड़ा।
दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर ढिगावा से बाढड़ा की तरफ आ रहे तब उनको पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।