माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ ने नशे की तस्करी से जुड़े मामले में रविवार को दूसरे आरोपी पद्म सिंह चौहान निवासी बही का बास, बावड़ी बोरी, जिला जोधपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार को लाड नाके पर अफीम और डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए ट्रक चालक अमन से पूछताछ के बाद की है।
पुलिस के अनुसार, झज्जर जिले के नोगांवा निवासी अमन को 192 ग्राम अफीम और 1.187 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित पकड़ा था। पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि उसने नशे का यह सामान पद्म सिंह चौहान निवासी बही का बास, बावड़ी बोरी, जिला जोधपुर से लिया था। पुलिस ने आरोपी पद्म को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से रिमांड पर लिया गया।
फोटो 13-