फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तस्कर को 359 ग्राम अफीम बेचने का सप्लायर गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 पुलिस गिरफ्त में अफीम बरामदगी का आरोपी हंसराज। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
झज्जर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटाे 22
पुलिस की गिरफ्त में अफीम बरामदगी का आरोपी हंसराज। स्रोत : विभाग
- 3 जून को रानीला-सांजरवास रोड से काबू किए गए तस्कर दीपक से स्पेशल स्टाफ टीम ने बरामद किया था अफीम, झज्जर जिले के बादली निवासी हंसराज से खरीदी थी एक लाख में
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। दादरी स्पेशल स्टाफ टीम ने 50 दिन पहले बौंदकलां थाना क्षेत्र से बरामद 359 ग्राम अफीम मामले में दूसरे आरोपी झज्जर जिले के गांव बादली के हंसराज को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसका पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 3 जून को स्पेशल स्टाफ टीम ने सांजरवास-रानीला रोड पर एनएच 152-डी पुल के नीचे से रानीला निवासी मादक पदार्थ तस्कर दीपक को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 359 ग्राम अफीम बरामद हुआ था। अफीम को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर बौंदकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक ने बताया कि उसने अफीम बादली निवासी हंसराज से एक लाख रुपये में खरीदा था। मंगलवार को स्पेशल स्टाफ ने हंसराज को काबू कर लिया। बुधवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें