फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार से नकदी और अफीम बरामद

Wed, 11 Sep 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रावलधी चौका नाका पर स्पेशल स्टाफ टीम ने जांच के लिए रुकवाई गाड़ी, घिकाड़ा गांव निवासी तीनों आरोपी काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के रावलधी चौक से स्पेशल स्टाफ ने वाहन जांच के दौरान एक कार से नकदी व नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी सवार घिकाड़ा गांव निवासी तीन युवकों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाका इंचार्ज हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार की जांच की गई। गाड़ी में गियर बॉक्स के आगे से एक पॉलीथिन मिली। इसकी जांच करने पर छह ग्राम अफीम मिली। बाद में पुलिस ने गाड़ी सवार तीनों युवकों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी पहचान गांव घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र उर्फ भोली, दूसरे ने संदीप और तीसरे ने आशीष के रूप में बताई। बाद में पुलिस ने तीनों युवकों की तलाशी ली तो जोगेंद्र की जेब से 23,760 रुपये बरामद हुए। इसके बाद टीम ने नकदी, अफीम व गाड़ी जब्त कर ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें