फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान और उमेद पातुवास समेत तीन ने जमा करवाया नामांकन

Wed, 11 Sep 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा हलके से नामांकन जमा करवाते भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास व साथ में राज्यसभा सांसद किरण चौ
विज्ञापन
अब तक जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हुए चार ही आवेदन, अब दो दिन का समय शेष
विज्ञापन




कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार नहीं किए हैं घोषित

सुनील सांगवान के साथ सांसद धर्मबीर सिंह, बबीता फोगाट व जिला अध्यक्ष किरण कलकल तो उमेद पातुवास का नामांकन करवाने पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह और किरण चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में तीन नामांकन दाखिल किए गए। अब नामांकन संख्या बढ़कर चार हो गई है। वीरवार नामांकन की अंतिम तिथि है। मंगलवार को भाजपा के दादरी हलके से प्रत्याशी सुनील सांगवान और बाढड़ा हलके से प्रत्याशी उमेद पातुवास ने नामांकन किया। अहम बात यह है कि भाजपा के दोनों प्रत्याशियों के परिवार करोड़पति हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दादरी विधानसभा से दो और बाढ़डा विधानसभा से एक नामांकन किया गया। अब नामांकन के लिए केवल दो दिन ही बचे हैं। 12 सितंबर तक ही नामांकन भरे जाएंगे। अब तक हुए नामांकन की स्थिति देखें तो दादरी हलके से दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। बाढ़डा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उमेद सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं, दादरी एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि मंगलवार को दादरी विधानसभा से दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दादरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सांगवान और निर्दलीय उम्मीदवार सोम कुमार ने अपने नामांकन भरे हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार की ओर से भरे गए शपथपत्र को आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके अलावा केवाईसी यानी नो योर कैंडिडेट एप्लीकेशन के माध्यम से भी उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

- सुनील सांगवान के साथ ये नेता पहुंचे नामांकन करवाने
पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। उनके आवास से लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचने तक वाहनों के काफिले के चलते बस स्टैंड रोड पर जाम की स्थिति रही। सुनील सांगवान का नामांकन दाखिल करवाने सांसद धर्मबीर सिंह, बबीता फौगाट और भाजपा जिला अध्यक्ष किरण कलकल पहुंचीं। प्रत्याशी के पिता एवं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान समर्थकों के साथ रोहतक चौक पर रुके रहे।
विज्ञापन


उमेद पातुवास का नामांकन भरवाने पहुंचीं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी
बाढड़ा से भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास ने भी मंगलवार को नामांकन फार्म भरकर जमा करवा दिया। उनका नामांकन करवाने राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व सांसद धर्मबीर सिंह पहुंचे। हालांकि, एसडीएम के पास उमेद पातुवास के साथ किरण चौधरी पहुंचीं।

भाजपा के दोनों प्रत्याशियों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
1- प्रत्याशी- सुनील सांगवान
कैश इन हैंड- 2 लाख
वाहन- कोई नहीं
खातों में जमा राशि-38.68 लाख
सोना-चांदी-68 हजार
जमीन- 42.62 लाख

2- प्रत्याशी- उमेद पातुवास
कैश इन हैंड-80 हजार
वाहन- दो फॉर्च्यूनर
खातों में जमा राशि- 23.64 लाख
सोना-चांदी- 7 लाख
जमीन की कीमत- 2.50 करोड़

फोटो 09
दादरी हलके से नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान। संवाद
फोटो 10
बाढड़ा हलके से नामांकन जमा करवाते भाजपा प्रत्याशी उमेद पातुवास व साथ में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी। संवाद
फोटो 11
दादरी शहर के बस स्टैंड रोड पर सुनील सांगवान समर्थकों के रोड के दौरान लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें