जिले में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ जबकि एक नया पॉजिटिव केस सामने आया है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 5063 हो गई है और 13 संक्रमित फिलहाल उपचाराधीन हैं। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 6067 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को डांडमा निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है और उसे विभाग ने पता करते हुए होम आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि 29 जून तक जिले से कोरोना जांच के लिए 198802 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 5063 की पॉजिटिव और 193149 की निगेटिव आई है। फिलहाल 570 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 610 सैंपल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को एक संक्रमित स्वस्थ हुआ और इसके बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बढ़कर 4912 हो गई है। जिले में अब तक 138 संक्रमितों की मौत हुई है।
मंगलवार को जीएच में सबसे अधिक तो एमसीएच में हुआ सबसे कम वैक्सीनेशन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। जीएच में 738, एमसीएच में 50, बौंदकलां में 400, इमलोटा में 135, अचीना में 350, रानीला में 280, सांवड़ में 428, झोझूकलां में 541, बलकरा में 250, संतोकपुरा में 315, मानकावास में 404, माई कलां में 370, गोपी में 450, बाढड़ा में 319, हड़ौदी में 322, कादमा में 342 और छपार में 373 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।