फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशलिस्ट की कमी को दूर करने के लिए पूर्व मंत्री ने अनिल विज को लिख पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना काल के दौरान स्पेशलिस्ट डाक्टरों सहित मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। कोरोना की तीसरी लहर कभी भी आ सकती है और ऐसे में बाल रोग विशेषज्ञ और ईएनटी समेत अन्य सुविधाएं न होने से परेशानी बढ़ सकती है। यह बात पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने सिविल अस्पताल का दौरा करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री को अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला मिला। मरीजों ने भी पूर्व मंत्री के समक्ष रोना रोया कि 100 बेड का आधुनिक अस्पताल होने के बावजूद भी इलाज के लिए भिवानी, हिसार व रोहतक जाना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लिखे पत्र में कहा कि उनके सहकारिता मंत्री के कार्यकाल के दौरान जिले में 100 बेड का आधुनिक अस्पताल का निर्माण करवाया था। उसी दौरान सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर वे लगातार सरकार से मांग करते रहे हैं। पूर्व मंत्री ने लिखा कि अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ के साथ-साथ स्पेशलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें