फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अग्निपथ योजना 2024-25 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च तक

Sat, 17 Feb 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च तक तक खुली रहेगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना है। वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने भर्ती रैली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए इस बार से दो नए नियम हैं। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। उसके बाद दूसरे चरण में इस बार से अग्निवीर लिपिक और स्टोर कीपर तकनीकी की जगह अग्निवीर कार्यालय सहायक/एसकेटी की कैटेगरी में भर्ती होगी।
अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/एसकेटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन सीईई के दौरान किया जाएगा। इसमें परीक्षण के दौरान अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (डब्ल्यूपीएम) जरूरी है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए बुलाए जाने के पात्र होंगे।
विज्ञापन

इस बार से शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रचलित नीति के अनुसार अनुकूलनशीलता परीक्षण देना होगा। यह उन उम्मीदवारों के चयन के लिए है जो भारतीय सेना के वातावरण के अनुकूल हो सकते हैं और सैन्य जीवन की चुनौतियों को अपनाने में सक्षम हैं। जो उम्मीदवार एडेप्टेबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे वे मेडिकल और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।
जो उम्मीदवार अनुकूलनशीलता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में आगे भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनुकूलनशीलता परीक्षण की अवधि के लिए उम्मीदवारों को अपने स्मार्टफोन ले जाने की अनुमति होगी।
उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे भर्ती संबंधी किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को आवेदन करने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट से अधिक जानकारी ले सकते हैं। या फिर चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें